फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहर ढाने लगा डेंगू: दिल्ली में टूटा चार साल का रिकॉर्ड, सितंबर में तीन सौ के करीब पहुंचे मामले, कुल केस 525

Mon, 26 Sep 2022 07:41 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पिछले एक हफ्ते में डेंगू के 129 नए मामले सामने आए हैं। इस महीने अब तक कुल 281 मामले दर्ज किए गए हैं। अगस्त में डेंगू के 75 मामले सामने आए थे। दिल्ली में डेंगू के कुल मामले अब बढ़कर 525 हो गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसलिए जितना संभव हो मच्छरों से बचकर रहने की जरूरत है। पिछले एक हफ्ते में डेंगू के 129 नए मामले सामने आए हैं। इस महीने अब तक कुल 281 मामले दर्ज किए गए हैं। अगस्त में डेंगू के 75 मामले सामने आए थे। दिल्ली में डेंगू के कुल मामले अब बढ़कर 525 हो गए हैं, जोकि 2017 के बाद किसी भी साल में 21 सितंबर तक के सर्वाधिक मामले हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली नगर निगम की रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा समय तक 2017 में 1807, 2018 में 481, 2019 में 282, 2020 में 212 और 2021 में 273 मामले दर्ज किए गए थे। दिल्ली में हर साल सितंबर से डेंगू खतरनाक स्थिति पैदा करने लगता है, जबकि हर साल दिल्ली नगर निगम और दिल्ली सरकार दोनों मिलकर डेंगू के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाते हैं।

इस महीने 350 केस के पार जा सकता है आंकडा
चार साल बाद इस महीने डेंगू के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। 2018 में 374, 2019 में 190, 2020 में 188 और 2021 में 217 मामले आए थे। इस साल 21 दिन में ही 281 मामले आ चुके हैं, इस महीने डेंगू के मामले 350 के पार जाने की आशंका है। बीते एक हफ्ते में मलेरिया के भी 14 नए मामले दर्ज किए गए हैं और कुल मामले बढ़कर 106 हो गए हैं।

डेंगू से निपटने की योजना तैयार
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मामलों को देखते हुए शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मच्छर जनित बीमारी से निपटने के लिए एक योजना तैयार की गई है। आने वाले दिनों में कई कदम उठाए जाएंगे। खासकर बड़े पैमाने पर स्कूली छात्र डेंगू को फैलने से रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों में शामिल होंगे।
विज्ञापन

बीते एक हफ्ते में नौ लाख से अधिक घरों में लार्वा की जांच
निगम ने रिपोर्ट में जानकारी दी है कि उसने बीते एक हफ्ते में 905078 घरों में जाकर मच्छरों के लार्वा की जांच की है और 101260 घरों में मच्छर रोधी दवा का छिड़काव किया है। इस साल कुल 25289789 घरों की जांच की है और 1043386 घरों में मच्छर रोधी दवा का छिड़काव किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें