फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: मानसून आने से पहले ही डेंगू का प्रकोप, पिछले साल की अपेक्षा चार गुना ज्यादा मामले मिले

Mon, 13 Jun 2022 09:19 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक तेज सर्दी और गर्मी दोनों तरह के मौसम को वेक्टर जनित बीमारियों के लिए कम अनुकूल माना जाता है। इस साल जनवरी से दिल्ली में डेंगू के मामले बढ़ने शुरू हो गए थे। करीब हर हफ्ते डेंगू के मामलों में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
डेंगू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रचंड गर्मी में भी डेंगू का हमला लगातार जारी है। अमूमन मई-जून में डेंगू के मामले घट जाते थे। इस साल डेंगू के मामले बढ़कर 126 हो चुके हैं। पिछले एक हफ्ते में आठ नए मामले इसमें जुड़े हैं। पिछले साल मौजूदा सामय डेंगू के 31 मामले थे। इस तरह पिछले साल की अपेक्षा मौजूदा साल करीब चार गुना ज्यादा मामले बढ़े हैं।

विज्ञापन


दिल्ली नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक तेज सर्दी और गर्मी दोनों तरह के मौसम को वेक्टर जनित बीमारियों के लिए कम अनुकूल माना जाता है। इस साल जनवरी से दिल्ली में डेंगू के मामले बढ़ने शुरू हो गए थे। करीब हर हफ्ते डेंगू के मामलों में वृद्धि हुई है। एमसीडी द्वारा सोमवार को जारी की गई डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से होने वाली बीमारियों की रिपोर्ट से पता चलता है कि इस साल मच्छरों का प्रकोप ज्यादा है। साल के अंत तक डेंगू के मामलों में रिकार्ड तोड़ बढ़ोत्तरी की आशंका है।

पिछले साल अगस्त तक केवल 52 मामले

पिछले साल डेंगू के रिकार्ड 9,613 मामले दर्ज किए गए थे। जनवरी से जुलाई तक कुल 52 मामले आए थे। अगस्त से डेंगू के मामले तेजी से बढ़ने लगे थे, इस महीने 71 मामले आए थे। सितम्बर में 217, अक्तूबर में 1,196, नवम्बर में सर्वाधिक 6,739 और दिसम्बर में भी 1,337 मामले आए थे। जबकि इस साल 11 जून तक ही 126 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

इस साल ज्यादा लोगों को मिला नोटिस

मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम में सहयोग नहीं करने वालों को एमसीडी से लगातार नोटिस मिल रहे हैं। बार-बार लापरवाही करने वालों के चालान किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि लोगों की लापरवाही जारी है। लोग जानबूझकर लापरवाही कर रहे हैं और अपने घरों में और उसके आस पास मच्छरों के पैदा होने का मुफीद वातावरण पैदा कर रहे हैं। ऐसी लापरवाही पर इस साल एक जनवरी से 11 जून तक 30,082 लोगों को नोटिस भेजा गया है। वहीं पिछले साल इस अवधि में केवल 12,822 लोगों को नोटिस मिला था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें