फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : युवती की बहादुरी के आगे बदमाश पस्त, अब पुलिस करेगी हौसले का सम्मान

Wed, 14 Dec 2022 07:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में एक युवती ने मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाशों को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने युवती की बहादुरी की तारीफ करते हुए सम्मानित करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजौरी गार्डन में 31 वर्षीय युवती की बहादुरी के आगे बदमाशों के हौसले पस्त हो गए। मारपीट कर मोबाइल झपटकर भाग रहे बदमाशों का युवती ने एक शख्स से मदद लेकर स्कूटी से पीछा किया। इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के पास एक नाबालिग बदमाश को दबोच लिया जबकि दूसरा बदमाश फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर राजौरी गार्डन पुलिस ने लूटपाट और झपटमारी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने युवती की बहादुरी की तारीफ करते हुए सम्मानित करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


मोती नगर में रहने वाली रुचि गुलयानी राजौरी गार्डन स्थित एक होटल में काम करती है। 11 दिसंबर की सुबह वह होटल जा रही थी। वह पैदल ही जा रही थी। इसी दौरान पीछे से स्कूटी पर आए दो बदमाशों ने उसके हाथ से फोन छीनने की कोशिश की। सफल न होने पर स्कूटी रोककर दोनों बदमाश उसके पास आए और हाथापाई कर जबरदस्ती फोन छीनने लगे। 

विरोध करने पर बदमाशों ने रुचि को धक्का देकर गिरा दिया और हाथ से फोन छीनकर फरार हो गए। पीड़िता ने स्कूटी से जा रहे एक शख्स से मदद ली और उनकी स्कूटी पर बैठकर बदमाशों का पीछा करना शुरु किया। आगे जाकर बदमाशों ने टैगोर गार्डन में एक शख्स से मोबाइल झपट लिया, लेकिन पीड़िता बदमाशों का लगातार पीछा करती रही। इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के पास जाम होने की वजह से बेखबर बदमाशों ने अपनी स्कूटी रोक दी। 
विज्ञापन


पीड़िता भी वहां पहुंच गई और स्कूटी की पिछली सीट पर बैठे नाबालिग बदमाश को दबोच लिया। उसके बाद पीड़िता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने नाबालिग बदमाश को हिरासत में ले लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने दो मोबाइल फाेन बरामद कर लिए। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश से पूछताछ कर फरार बदमाश की पहचान कर ली है और उसकी धर पकड़ के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें