फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: उत्तर और पूर्वी दिल्ली में दो लोगों की हत्या, एक का पत्थर से वारकर तो दूसरे का गला रेतकर कत्ल

Thu, 22 Feb 2024 10:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के पास से उसकी पहचान का कोई कागज बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी और पूर्वी दिल्ली में अलग-अलग मामलों में दो लोगों की हत्या कर दी गई। तिमारपुर इलाके में पत्थर से वार कर रमेश (53) नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी राज को गिरफ्तार कर लिया। शराब पीने के दौरान उसने रमेश की हत्या की। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


वहीं पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवक की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। उसका शव कई दिन पुराना है। पुलिस ने छानबीन के बाद युवक का शव कब्जे में लेकर एलबीएस अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है। हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Trending Videos

तिमारपुर मामले में बृहस्पतिवार सुबह 8.35 बजे उनकी टीम को सूचना मिली कि बंसल स्विट्स के पास झगड़ा हुआ है। तुरंत पुलिस की टीम वहां पहुंचे। घायल रमेश को उसके परिजन अस्पताल ले जा चुके थे। हमले में सन्नी नामक व्यक्ति भी जख्मी हुआ था। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया।
 

सन्नी ने बताया कि शराब पीने के दौरान पत्राचार कॉलोनी के रहने वाला राज ने पत्थर से दोनों पर हमला कर दिया। आरोपी ने रमेश के चेहरे पर पत्थर से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में आरोपी राज को एरिया से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में बृहस्पतिवार दोपहर करीब 3.00 बजे पुलिस को खबर मिली कि कोंडली पुल के नीचे युवक की लाश पड़ी है। पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के पास से उसकी पहचान का कोई कागज बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। उसकी गला रेतकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें