फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: वारदात से पहले मजार पर मत्था टेक मांगते थे दुआएं, उसके बाद ढूंढते थे शिकार, दो बदमाश गिरफ्तार

Tue, 10 Jan 2023 10:03 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आरोपियों ने बताया है कि वह किसी भी वारदात को अंजाम देने से पूर्व मजार पर जाकर दुआएं जरूर मांगते थे। पकड़े गए आरोपी की पहचान गुलजार अहमद अंसारी और मोहम्मद तारिक के रूप में हुई है।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी जिला के एएटीएस ने वारदात को अंजाम देने से पूर्व मजार पर मत्था टेककर आशीर्वाद लेने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गुलजार अहमद अंसारी और मोहम्मद तारिक के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के पास से एक पिस्टल व छह कारतूस के अलावा चोरी की एक मारुति ईको वैन बरामद की है। 

विज्ञापन


आरोपियों ने बताया है कि वह किसी भी वारदात को अंजाम देने से पूर्व मजार पर जाकर दुआएं जरूर मांगते थे। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर इनको हथियार उपलब्ध करवाने वाले हाफिज और इनके दोनों साथी हिलाल और संजय की तलाश कर रही है।

Trending Videos

उत्तरी जिला के पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी न बताया कि जिले का एएटीएस लगातर लूटपाट, झपटमारी, चोरी और वाहन चोरी करने वाले बदमाशों की जानकारी जुटने में लगा था। इसी कड़ी में जांच करते हुए सात जनवरी को एएसआई संजीव कुमार को खबर मिली कि वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाश नौ गजा पीर, वजीराबाद के पास आने वाले हैं। 
विज्ञापन

सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर जाल बिछा दिया। शाम करीब छह बजे दोनों आरोपी मारुति ईको वैन में सवार होकर वहां पहुंचे। पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया। दोनों की तलाशी लेने पर इनके पास से एक पिस्टल व छह कारतूस बरामद हुए। आरोपी गुलजार ने बताया कि उनको दो माह पूर्व खजूरी निवासी हाफिज ने 20 हजार रुपये में पिस्टल उपलब्ध करवाई थी। वह लगातार अपने दो अन्य साथी हिलाल और संजय के साथ मिलकर झपटमारी, लूटपाट, चोरी और वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें