फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दिल्ली के किंग्स कोर्ट में रहने वाले अधिवक्ता के घर में हुई थी दो करोड़ की चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 28 Dec 2022 10:46 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आरोपी की पहचान शोएब उर्फ लल्ला के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से चुराई गई पूरी ज्वेलरी, नगदी बरामद कर ली गई है। आरोपी ड्रग्स लेने का आदी है और उसके खिलाफ सात आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के सबसे महंगे इलाके किंग्स कोर्ट में रहने वाले अधिवक्ता के घर से दो करोड़ रुपए से ज्यादा की चोरी हुई थी। चोरी की वारदात के समय अधिवक्ता अपने परिवार के साथ थाईलैंड गए हुए थे। जब वह 26 दिसंबर को वापस लौटे तो चोरी का खुलासा हुआ।

विज्ञापन


चितरंजन पार्क थाना पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शोएब उर्फ लल्ला के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से चुराई गई पूरी ज्वेलरी, नगदी बरामद कर ली गई है।

आरोपी ड्रग्स लेने का आदी है और उसके खिलाफ सात आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी को कैसे पता लगा कि अधिवक्ता अपनी फैमिली के साथ थाईलैंड गया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें