फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दगाबाज पति: साथ रहने से मना किया तो फेसबुक पर बना दी अश्लील आईडी, फोटो पोस्ट कर लिंक रिश्तेदारों को भेजा

Wed, 28 Dec 2022 09:34 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पीड़िता परिवार के साथ पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। इसी साल जुलाई 2022 में पीड़िता की शादी यूपी के शाहजहांपुर निवासी युवक से हुई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी ने साथ रहने से मना किया तो गुस्साए पति ने उसकी अश्लील फेसबुक आईडी बना दी। इसके बाद भी उसका दिल नहीं भरा तो उसने आईडी का लिंक परिवार के अलावा सभी रिश्तेदारों को भी भेज दिया। आरोपी ने अपनी साली को भी मामले में घसीट लिया। 
विज्ञापन


आरोपी ने पीड़िता का नाम और उसकी तस्वीरों को फेसबुक पर डाल दिया। पीड़िता को जब इसका पता चला तो उसने मामले की सूचना पूर्वी जिला साइबर थाना पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

पीड़िता परिवार के साथ पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। इसी साल जुलाई 2022 में पीड़िता की शादी यूपी के शाहजहांपुर निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही पति-पत्नी के बीच अनबन हो गई। पीड़िता नाराज होकर वापस दिल्ली अपने घर आ गई। उसने पति के साथ रहने से मना कर दिया। इस बात पर आरोपी ने परिवार को देख लेने की धमकी दी। 
विज्ञापन


आरोप है कि कुछ दिनों पूर्व महिला के परिजनों के मोबाइल पर एक फेसबुक आईडी का लिंक आया। परिजनों ने जब उसको खोलकर देखा तो उसमें बेटी की अश्लील तस्वीरों के अलावा उसके नाम का भी इस्तेमाल किया गया था। आरोपी ने दूसरी बेटी के बारे में भी इसमें भद्दे कमेंट किए हुए थे। पीड़िता ने जब इसकी खुद पड़ताल की तो पता चला कि उसके पति ने ही वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें