फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत की हदें पार: चाकू से किए वार से युवक की आंतें आई बाहर, बेरहमी से उतारा मौत के घाट

Sun, 23 Apr 2023 12:19 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मृतक की पहचान उसके आधार कार्ड की मदद से हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक हाथरस निवासी जितेन्द्र कुमार है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी। अभी हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवक की चाकू से बेहरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक पर चाकू से इस तरह से वार किए गए कि उसकी आंतें बाहर निकल आईं। फिलहाल पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 12.23 बजे उन्होंने पीसीआर कॉल मिली। जिसमें बताया गया कि राज पार्क राठी अस्पताल की गली के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है। उसपर चाकू से वार इतना बेरहमी से किया गया था कि उसकी आंत बाहर गिर गई थीं। मृतक की पहचान उसके आधार कार्ड की मदद से हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक हाथरस निवासी जितेन्द्र कुमार है। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी। अभी हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें