फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बुलेट गर्ल' की दबंगई: युवती ने कहासुनी होने पर ऑटो चालक को डंडे से जमकर पीटा, फोड़ दिया सिर; वीडियो हुआ वायरल

Thu, 04 Jul 2024 01:48 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

युवती ने पहले डंडे से ऑटो चालक को पीटा और फिर हाथ के कड़े से उसके सिर पर हमला किया, जिससे ऑटो चालक का सिर फट गया। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली के निहाल विहार इलाके का है।
विज्ञापन
युवती ने ऑटो चालक का सिर फोड़ा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के निहाल विहार इलाके से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें बुलेट सवार एक युवती की दबंगई दिख रही है। मामूली कहासुनी होने पर युवती ने ऑटो चालक के साथ जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं युवती ने ऑटो चालक का सिर फोड़ दिया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस वीडियो की जांच करने में जुटी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवती ने पहले डंडे से ऑटो चालक को पीटा और फिर हाथ के कड़े से उसके सिर पर हमला किया, जिससे ऑटो चालक का सिर फट गया। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली के निहाल विहार इलाके का है। जिसमें दिख रहा है कि बुलेट सवार लड़की ऑटो चालक के साथ मारपीट कर रही है। बेसबॉल के डंडे से युवती ने ऑटो चालक को पीटा। 

वीडियो में दिख रहा है कि कुछ राहगीरों ने लड़की को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। युवती वहां मौजूद अन्य लोगों पर भी चिल्लाती है और वह ऑटो चालक को लगातार पीटती रहती है। ऑटो चालक लहूलुहान हालत में दिख रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें