फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: लालच में इंजीनियर ने गंवा दिए 12 लाख रुपये, टेलिग्राम एप के जरिये निवेश करने का दिया झांसा

Mon, 08 Jan 2024 06:42 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। छानबीन के बाद उत्तर-पूर्वी जिला के साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  पीड़ित अंकित चौधरी परिवार के साथ न्यू उस्मानपुर इलाके में रहते हैं।
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में एक इंजीनियर ने लालच के चक्कर में 12 लाख रुपये गंवा दिए। आरोपियों ने टेलिग्राम एप के जरिये निवेश करने का झांसा दिया। शुरुआत में पीड़ित अंकित चौधरी को ठीक-ठाक लाभ दिया गया। आरोपियों के चंगुल में फंसकर पीड़ित ने मोटी रकम निवेश कर दी। बड़ी रकम आते ही आरोपियों ने अंकित को टेलीग्राम आईडी पर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद अपने मोबाइल नंबर भी बंद कर दिए।
विज्ञापन


ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। छानबीन के बाद उत्तर-पूर्वी जिला के साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  पीड़ित अंकित चौधरी परिवार के साथ न्यू उस्मानपुर इलाके में रहते हैं। वह एक नामी कंपनी में इंजीनियर हैं। पीड़ित ने बताया कि अक्तूबर में उनके पास टेलीग्राम एप से एक मैसेज आया था। उसमें निवेश करने पर अच्छा लाभ देने के लिए कहा गया था। पीड़ित इसके लिए तैयार हो गया। इसके बाद अंकित को एक आईडी से जोड़ दिया गया।

शुरुआत में उसने 10 हजार रुपये निवेश किए, इसके बदले उसे 15 हजार रुपये मिले। 15 निवेश करने पर उसे 20 मिले। ऐसे में अंकित आरोपियों के झांसे में आ गया। उसने धीरे-धीरे करीब 12 लाख रुपये निवेश कर दिए। मोटी रकम लेने के बाद अंकित को ब्लॉक कर दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने अपने मोबाइल भी बंद कर लिये। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें