फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: मेट्रो स्टेशन पर शिक्षिका से छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी शिक्षक को किया गिरफ्तार

Sun, 10 Jul 2022 05:04 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

यमुना बैंक मेट्रो पुलिस ने छेड़छाड़ का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मेट्रो पुलिस उपायुक्त जितेंद्र मणि ने बताया कि आरोपी की पहचान कल्याणपुरी निवासी राजेश चंद मीणा के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 जोरबाग मेट्रो स्टेशन पर युवती से छेड़छाड़ के बाद एक बार फिर मेट्रो स्टेशन पर महिला शिक्षिका से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी भी सरकारी स्कूल में शिक्षक है। दिल्ली नगर निगम प्राथमिक विद्यालय की एक शिक्षिका ने आईपी एक्सटेंशन मेट्रो स्टेशन पर छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाया। आरोपी ने लिफ्ट से प्लेटफार्म पर जाने के दौरान वारदात को अंजाम दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी लेकिन पीड़िता ने साहस कर स्टेशन कंट्रोलर के जरिये पुलिस को शिकायत दी। 

विज्ञापन


यमुना बैंक मेट्रो पुलिस ने छेड़छाड़ का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मेट्रो पुलिस उपायुक्त जितेंद्र मणि ने बताया कि आरोपी की पहचान कल्याणपुरी निवासी राजेश चंद मीणा के रूप में हुई है। राजेश गोकलपुरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में बतौर शिक्षक कार्यरत है। महिला शिक्षक ने आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी पीछा कर उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका है। शिकायत करने पर आरोपी ने माफी मांग ली थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को आईपी एक्सटेंशन मेट्रो स्टेशन के स्टेशन कंट्रोलर ने पुलिस को फोन कर एक महिला से छेड़छाड़ किए जाने की शिकायत की। सूचना मिलते ही पुलिस स्टेशन कंट्रोलर के कार्यालय पहुंचे। स्टेशन कंट्रोलर ने महिला और आरोपी को पुलिस के हवाले किया। 

पीड़िता ने बताया कि वह प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है। शुक्रवार को वह स्कूल से एमसीडी कार्यालय गई थी जहां उसने महसूस किया कि एक व्यक्ति पीछा कर रहा है। वापस आईपी एक्सटेंशन मेट्रो स्टेशन आने पर उसने आरोपी को वहां मौजूद पाया। वह लिफ्ट से प्लेटफार्म पर जाने लगी। इसी दौरान आरोपी भी लिफ्ट में सवार हो गया। लिफ्ट में अकेली पाकर आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पूछताछ में आरोपी ने पीड़िता को पहले भी परेशान करने की बात कबूल की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें