दिल्ली सरकार ने सर्दियों में प्रदूषण पर अंकुश लगाने की कार्ययोजना के तहत पटाखों के निर्माण, बिक्री, भंडारण और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। राजधानी दिल्ली में इस साल भी दीवाली पर पटाखों की बिक्री और जलाने पर प्रतिबंध जारी रहेगा। दिल्ली सरकार ने दिल्ली पुलिस को ये निर्देश जारी किया है।
पिछले कई सालों से वायु प्रदूषण के मद्देनजर पटाखों पर प्रतिबंध लगाया जाता रहा है। दिल्ली सरकार ने पड़ोसी राज्यों से भी अपील की है कि वे पटाखों की बिक्री पर रोक लगाएं। दिल्ली सरकार ने कहा कि सर्दियों में प्रदूषण पर अंकुश लगाने की कार्ययोजना के तहत पटाखों के निर्माण, बिक्री, भंडारण और उपयोग पर प्रतिबंध लगाया।