फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : कोरोना का टीका लगाने वाली नर्स ही निकली संक्रमित, अस्पताल में मचा हड़कंंप

Thu, 08 Apr 2021 02:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली के एक अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब लोगों को कोरोना का वैक्सीन लगाने वाली नर्स ही कोरोना पॉजिटिव पाई गई। हालांकि जानकारों का कहना है कि यह कोई एक केस नहीं है।

विज्ञापन


गुरुवार को दिल्ली सरकार के एक सरकारी टीकाकरण केंद्र में ये मामला सामने आया। इस मामले की वजह से यहां टीकाकरण काफी देर से शुरू हो पाया। जब एक वैक्सीनेशन अधिकारी पॉजिटिव पाई गईं, तो दूसरे ऑफिसर को बुलाया गया, जिसके कारण लोगों को कुछ देर तक इंतजार करना पड़ा। इस केंद्र में हर रोज कोरोना की 200 डोज लगाई जा रही है।




 
दिल्ली में छह फीसदी हुई संक्रमण दर, एक दिन में 20 की मौत
दूसरे राज्यों की तरह दिल्ली में भी एक बार फिर कोरोना की संक्रमण दर में बड़ा उछाल देखने को मिला है। पिछले एक दिन में छह फीसदी से ज्यादा संक्रमण दर सामने आई है जोकि इस साल में पहली बार है। इसके अलावा एक दिन में 20 लोगों की संक्रमण के चलते मौत भी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले एक दिन में 90201 सैंपल की जांच में 6.10 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं बीते मंगलवार को यह दर 4.98 फीसदी थी। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि पिछले एक दिन में 5506 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।

वहीं 20 लोगों की वायरस के चलते मौत हुई है। इनके अलावा 3363 मरीजों को डिस्चॉर्ज किया गया। इसी के साथ ही कुल संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 690568 हो चुकी है जिनमें से 659980 अब तक स्वस्थ्य हो चुके हैं लेकिन 11,133 लोगों की जान जा चुकी है। राजधानी में हर दिन सक्रिय मामले बढने का सिलसिला जारी है। यह आंकड़ा अब 19455 तक पहुंच गया है जिनमें 10048 मरीजों को उनके घरों में आइसोलेशन पर रखा गया है। इतना ही नहीं कंटेनमेंट जोन की संख्या में भी हर दिन बढ़ोतरी हो रही है। अब दिल्ली के 3708 इलाके कोरोना संक्रमण की वजह से सील किए जा चुके हैं। 

विभाग के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से निर्देश मिलने के बाद राजधानी में आरटी पीसीआर जांच को भी तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। पिछले एक दिन में 52 हजार से अधिक सैंपल की जांच आरटी पीसीआर के जरिए हुई है। हालांकि 37 हजार सैंपल की जांच एंटीजन किट्स के जरिए भी की गई। हालांकि इनमें से कितने लोगों की एंटीजन जांच रिपोर्ट निगेटिव आने और लक्षणों के आधार पर दोबारा जांच करने का आंकड़ा विभाग ने नहीं दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें