फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : एमटीएनएल दफ्तर के पास स्थित फैक्टरी में भीषण आग, दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर

Thu, 08 Apr 2021 10:40 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

- दिलशाद गार्डन स्थित एक फैक्टरी में लगी भीषण आग
- यह फैक्टरी एमटीएनएल दफ्तर के पास ही स्थित है
विज्ञापन
दिलशाद गार्डन की फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के दिलशाद गार्डन औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एमटीएनएल दफ्तर के आसपास गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां स्थित एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना सुबह 8.36 बजे दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद अब तक 25 गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुटी हैं। हालांकि अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

विज्ञापन


एमटीएनएल का यह दफ्तर दिलशाद गार्डन के दामोदर पार्क में स्थित है और इसी से कुछ दूर स्थित एक फैक्टरी में ऐसी आग लगी है कि आसपास का पूरा आसमान धुएं से काला हो गया है। दमकल विभाग लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रहा है।

हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि यह फैक्टरी किस चीज की है और यहां आग कैसे लगी। साथ ही यह जानकारी भी नहीं मिल पाई है कि इस आग से कितना नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें