फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना: 42 दिन बाद पांच हजार से कम मामले, 4524 लोग संक्रमित मिले, 340 की मौत

Mon, 17 May 2021 05:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में कोरोना के नए मामले बेशक कम हुए हैं लेकिन मौतों की संख्या 300 के नीचे नहीं आ रही।
विज्ञापन
कोरोना वायरस: जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राजधानी में संक्रमण से हालात तेजी से सुधर रहे हैं। सोमवार को  4524 मरीज संक्रमित मिले। 42 दिन बाद कोरोना के पांच हजार से कम मामले आए हैं। साथ ही संक्रमण दर भी घटकर अब 9 फीसदी से कम हो गई है। पिछले 24 घंटे में 10,918 मरीज ठीक हुए और 340 की मौत हो गई।  
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अब कुल संक्रमितों की संख्या 13,98,391 हो गई है। इनमें से 13,20,496 मरीज ठीक हो चुके है और रिकवरी दर 94.42 फीसदी पर पहुंच गई है। इस महामारी से अब तक  21,846 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

मृत्यु दर 1.56 प्रतिशत हो गई है। संक्रमण के फिलहाल 56,049 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 15,542 रोगी अस्पतालों में भर्ती हैं, 841 कोविड केयर केंद्रों में हैं। 35,141 मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


कंटेनमेंट जोन 57484 हैं। दिल्ली में अब तक कुल 1 करोड़ 83 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। इसमें 53 हजार 756 सैंपल की जांच 24 घंटे में हुई है। इनमें से 8.42 फीसद मरीज संक्रमित पाए गए।




कम होते कोरोना के नए संक्रमितों के बीच दिल्ली के अस्पतालों में बेड भी खाली होने लगे हैं। दिल्ली के अस्पतालों में इस वक्त 24104 बेड हैं, उनमें से 15542 भरे हैं और 8562 खाली हैं। वहीं डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर और कोविड हेल्थ सेंटर में क्रमशः 5549 और 472 बेड खाली हैं। 
विज्ञापन

91,105 लोगों का टीकाकरण हुआ

कोरोना टीकाकरण अभियान में बीते 24 घंटे में 91,105 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें 79,585 लोगों को पहली और 11,520 को दूसरी खुराक दी गई। दिल्ली में अबतक कुल 46 लाख 20 हजार लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें