फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन इमरजेंसी: केंद्र ने बढ़ाया दिल्ली का कोटा, केजरीवाल ने कहा धन्यवाद, मैक्स पहुंचा हाईकोर्ट

Wed, 21 Apr 2021 08:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली समेत पूरा देश इस समय बढ़ते कोरोना मरीज और उनके लिए हो रही ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहा है। अब खबर है कि दिल्ली के सेंट स्टीफेंस अस्पताल, अपोलो अस्पताल और होली फैमिली अस्पताल में भी ऑक्सीजन की कमी हो गई है। ऑक्सीजन की कमी के चलते मैक्स अस्पताल ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली समेत पूरा देश इस समय बढ़ते कोरोना मरीज और उनके लिए हो रही ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहा है। अब खबर है कि दिल्ली के मैक्स, सेंट स्टीफेंस अस्पताल, अपोलो अस्पताल और होली फैमिली अस्पताल में भी ऑक्सीजन की कमी हो गई है। ऑक्सीजन की कमी के चलते मैक्स अस्पताल ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। वहीं जानकारी मिली है कि केंद्र ने दिल्ली का ऑक्सीजन कोटा बढ़ा दिया है। इस बात के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र का धन्यवाद देते हुए ट्वीट भी किया।

विज्ञापन


केंद्र के कोटा बढ़ाने के बाद अब दिल्ली को इन राज्यों से ऑक्सीजन होगी सप्लाई
140 एमटी- एयर लिक्विड पानीपत, हरियाणा
20 एमटी- आईनॉक्स बरोटीवाला, हिमाचल प्रदेश
40 एमटी- लिंडे राउरकेला, ओडिशा
30 एमटी- लिंड कलीगानगर, ओडिशा
20 एमटी- आईनॉक्स भिवाड़ी, हरियाणा
30 एमटी- गोयल एमजी गैसेज गाजियाबाद, यूपी
35 एमटी- आईनॉक्स सूरजपुर, यूपी
30 एमटी आईनॉक्स मोदीनगर, यूपी
30 एमटी- इंडिया ग्लाईकोल्स कहसीपुर, उत्तराखंड
55 एमटी- लिंडे सेलाकी, उत्तराखंड
20 एमटी- एयर लिक्विड रूड़की, उत्तराखंड
30 एमटी- लिंडे सेल, दार्जिलिंग
कुल- 480 एमटी 


अलग-अलग अस्पतालों में ऑक्सीजन का हाल
इनमें से सेंट स्टीफेंस में तो सिर्फ दो घंटों की ही ऑक्सीजन बची है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द ऑक्सीजन की सप्लाई हो नहीं तो मुश्किल हो सकती है। यहां करीब 300 कोरोना के मरीज भर्ती हैं। अस्पताल की मांग पर अब सेंट स्टीफेंस के लिए ऑक्सीजन भेजी जा रही है, जो जल्द ही वहां पहुंच जाएगी।

विज्ञापन


वहीं सर गंगाराम अस्पताल से भी सूचना है कि वहां सिर्फ पांच घंटे की ऑक्सीजन बची है। यहां 58 कोरोना मरीज भर्ती  हैं, जिसमें से 10 आईसीयू में हैं। वहीं 35 मरीज अस्पताल में भर्ती होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं अपोलो अस्पताल में सिर्फ 10-12 घंटे की ऑक्सीजन बची है और अस्पताल में इस वक्त 350 से ज्यादा मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। ऐसे में ऑक्सीजन की आपूर्ति बेहद जरूरी है।

दिल्ली में मैक्स अस्पताल की विभिन्न शाखाओं में ऑक्सीजन की स्थिति-
मैक्स साकेत ईस्ट ब्लॉक- 185 मरीज 18 घंटे का स्टॉक
मैक्स साकेत- 235 मरीज, 18 घंटे का स्टॉक
मैक्स पटपड़गंज- 262 मरीज, तीन घंटे का स्टॉक
मैक्स शालीमार- 285 मरीज, 2 घंटे का स्टॉक
मैक्स वैशाली- 170 मरीज, 8 घंटे का स्टॉक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें