फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona cases in Delhi: राजधानी में 19562 सैंपलों की जांच में मिले 405 नए मामले, संक्रमण दर 2.07 फीसदी रही

Sat, 04 Jun 2022 10:44 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में शनिवार को पिछले 24 घंटे में 19562 सैंपलों की जांच में 405 संक्रमित मिले हैं। गनीमत है कि किसी भी मरीज की मृत्यु दर्ज नहीं हुई है। वहीं अब अस्पतालों में 79 मरीज ही भर्ती हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 405 नए मामले मिले हैं व किसी भी मरीज की संक्रमण के चलते जान नहीं गई है। नए मामलों के साथ संक्रमण दर 2.07 फीसदी रही है। राहत की बात है कि 384 मरीज कोरोना को हराकर स्वस्थ भी हुए हैं।

विज्ञापन

 
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते एक दिन में कोरोना के 19562 टेस्ट किए गए हैं। होम आइसोलेशन में 994 मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं अस्पतालों में 79 मरीज भर्ती हैं। इसमें से आईसीयू पर 13 व ऑक्सीजन सपोर्ट पर 19 मरीज हैं। बीते 24 घंटे में 19634 लोगों ने टीके की खुराक ली है। सक्रिय मरीजों की संख्या 1467 व 255 कंटेनमेंट जोन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें