फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather: दिल्ली में नैनीताल, देहरादून से भी ज्यादा ठंड, आज 3 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना

Wed, 16 Dec 2020 12:44 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में बढ़ी सर्दी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

पश्चिमी हिमालय से आ रहीं बर्फीली हवाओं से दिल्ली में ठंड बढ़ गई है। हाड़ कंपा देने वाली शीत लहर की वजह से मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा। नैनीताल की बात करें तो वहां न्यूनतम तापमान 5 और देहरादून में 8 डिग्री रहा। इस तरह दिल्ली में इन पर्वतीय शहरों से भी ज्यादा ठंड रही।

विज्ञापन


वहीं दिल्ली में अधिकतम तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री कम 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सोमवार को 19.4 डिग्री दर्ज हुआ था। बुधवार को न्यूनतम तापमान गिरकर तीन डिग्री तक पहुंच सकता है। मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहने पर शीत लहर घोषित की जाती है। 

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जाफरपुर में तो पारा गिरकर 3.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आयानगर और लोधी रोड मौसम केंद्रों में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.0 और 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 2019 में 28 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री, 2018 में 29 दिसंबर को 2.6 डिग्री दर्ज हुआ था। आल टाइम रिकॉर्ड 1930 में 27 दिसंबर का है जब पारा लुढ़क कर जीरो डिग्री पहुंच गया था। अभी शीत लहर का प्रकोप जारी रहने की संभावना है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें