फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम केजरीवाल ने माना, डोर स्टेप डिलीवरी स्कीम में है अभी कमी

Fri, 14 Sep 2018 10:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
arvind kejriwal
विज्ञापन

दिल्ली सरकार की डोर स्टेप डिलीवरी ऑफ सर्विसेज स्कीम पर आम दिल्ली वालों की शुरुआती प्रतिक्रिया सकारात्मक रही है। लोगों का कहना है कि अगर सही तरीके से योजना को लागू किया जा सका तो उन्हें काफी सहूलियत होगी। हालांकि, लोगों ने मोबाइल सहायकों को ट्रेंड करने की जरूरत भी बताई।

विज्ञापन


उधर, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी शुक्रवार को माना कि योजना में अभी छोटी-छोटी समस्याएं आ रही हैं। इनको सुलझाने की कोशिश चल रही है। यह नया आइडिया है। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में दिल्ली वालों की सारी दिक्कतें दूर हो जाएंगी।

अधिकारियों का कहना है कि स्कीम शुरू होने के बाद से शुक्रवार शाम 5 बजे तक 6,058 एप्वाइंटमेंट फिक्स किए गए। इसमें से मोबाइल सहायकों ने 1,046 घरों में विजिट किया। जिन लोगों के घर मोबाइल सहायकों ने विजिट किया, उनका अनुभव संतोषजनक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मसलन, जनकपुरी के त्रिलोक शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों उनका डीएल गुम हो गया था। इसके लिए 11 सितंबर को उन्होंने कॉल सेंटर पर फोन किया। 12 को मोबाइल सहायक उनके घर पहुंचा और सारे दस्तावेज जमा करवाए। बेहतर अनुभव होने की बात करते हुए त्रिलोक शर्मा ने सुझाव दिया कि अभी मोबाइल सहायक के स्तर पर काम करने की जरूरत है। जिस सेवा को देने वह आवेदक के घर जा रहा है, उसके बारे में उसे जानकारी हो। इससे दोनों को दिक्कत नहीं होगी।

दूसरी तरफ रोहिणी के रतन जीत सिंह ने बताया कि उनका अनुभव मोबाइल सहायक के साथ बेहतर रहा। डुप्लीकेट डीएल के लिए 11 सितंबर की सुबह फोन करने पर शाम को घर पर मोबाइल सहायक घर आ गया। बिना किसी दिक्कत के सारी औपचारिकताएं पूरी हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें