फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमेशा के लिए नहीं रख सकते लॉकडाउन, हम कोरोना से चार कदम आगे: केजरीवाल

Sat, 30 May 2020 01:50 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कोरोना के बढ़ते केस और उसके लिए सरकार की क्या तैयारी है, इन सब बातों की जानकारी दी। उन्होंने एक बार फिर कहा कि लॉकडाउन हमेशा के लिए नहीं हो सकता। कोई नहीं कह सकता कि कोरोना की ये बीमारी कब खत्म होगी। इसलिए हालात सामान्य करना जरूरी है।

 

उन्होंने कहा कि कोरोना से चिंता जरूर होगी लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।  कोरोना के केस जरूर बढ़ रहे हैं लेकिन हम कोरोना से चार कदम आगे हैं। उन्होंने कहा कि इस समय दिल्ली में अधिकतर मरीजों का इलाज घर में चल रहा है। अस्पतालों में सिर्फ 2100 मरीज भर्ती हैं।

विज्ञापन



 

उन्होंने बताया कि कल तक दिल्ली में कोरोना के कुल मामले 17386 थे। 7846 लोग ठीक हो चुके हैं, 9142 लोग अभी भी बीमार हैं, 398 लोगों की मौत हो गई है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, जो मैं स्वीकार करता हूं।

यह भी पढ़ेंः आरएमएल: मोर्चरी में जगह नहीं, कंटेनरों को बनाया अस्थायी फ्रीजर

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जितनी जरूरत है उससे ज्यादा इंतजाम दिल्ली सरकार कर रही है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली का मुख्यमंत्री होने के नाते दो बातें मेरे लिए चिंताजनक होंगी। पहला अगर मौतें ज्यादा होने लगे और दूसरा ये कि अगर कोरोना के 10 हजार मरीज जा जाएंऔर मेरे पास 8000 बेड हैं तो लोगों का इधर-उधर भटकना मेरे लिए चिंता का विषय होगा। उन्होंने कहा पिछले एक हफ्ते में हमने बेड का खूब इंतजाम कर लिया है।

यह भी पढ़ेंः घर में रहकर दिल्लीवालों ने दी कोरोना को मात, सरकार बनी मददगार

कल तक 17386 मरीज आए थे जिनमें से 2100 मरीज अस्पतालों में हैं। बाकी मरीजों का घर पर इलाज चल रहा है। आज के समय में हमने 6600 बेड का इंतजाम कर लिया है। एक हफ्ते पहले हमारे पास 4500 बेड का इंतजाम था। एक हफ्ते में 2100 बेड का और इंतजाम कर लिया है। 5 जून तक दिल्ली में 9500 बेड का इंतजाम हो जाएगा, इसका आदेश हमने पिछले हफ्ते जारी कर दिया था।

किन अस्पतालों में कितने बेड
केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में 2500 बेड हैं, 5 जून तक 4600 बेड हो जाएंगे। केंद्र सरकार के अस्पतालों में अब तक 2329 बेड थे, जो कम होकर 2229 रह गए हैं। प्राइवेट अस्पतालों में 677 बेड थे, जो आज के समय में 2677 हो गए हैं।

15 दिन में कैसे बढ़े आंकड़े
केजरीवाल ने बताया कि 15 मई को दिल्ली में साढ़े आठ हजार केस थे और आज 17 हजार केस हैं। 14 मई को दिल्ली के अस्पतालों में 1600 मरीज थे और आज 2100 मरीज हैं। साढ़े आठ हजार पेशेंट बढ़े लेकिन अस्पताल में मरीजों की संख्या कम बढ़ी। दिल्ली में जिन लोगों को कोरोना हो रहा है, उनमें या तो बहुत मामूली लक्षण हैं या फिर हैं ही नहीं। अधिकतर लोग अपने घरों में ठीक हो रहे हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है।

सोमवार को लॉन्च करेंगे एप, बताएगा किस अस्पताल में कितने बेड
केजरीवाल ने बताया कि हमने एक एप बनाने में सफलता पा ली है जो बताएगा कि किस अस्पताल में कितने बेड हैं और कितने वेंटिलेटर हैं। वो ये भी बताएगा कि कितने बेड खाली हैं और कितने वेंटिलेटर खाली हैं। यह एप सोमवार को लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद आपको भटकना नहीं पड़ेगा। अगर स्मार्ट फोन नहीं है तो वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबर 1031 से भी सभी जानकारी ले सकते हैं।
 

विज्ञापन

फर्जी वीडियो डालने पर होगी सख्त कार्रवाईः केजरीवाल

केजरीवाल ने गलत वीडियो फैलाने वालों से गंदी राजनीति न करने को कहा। उन्होंने कहा, गंदी राजनीति के चलते कुछ लोग भ्रमित करने वाले वीडियो बनाते हैं, वीडियो कहीं और का होता है। सुबह से एक वीडियो चल रहा है, जिसमें कहा जा रहा है देखिए कितनी लाशें, यह वीडियो भी कहीं और का है।

किसी ने एक वीडियो बना दिया और कहा कि देखे दिल्ली सरकार के अस्पताल में कितना गंदा खाना पता लगा वह अस्पताल दिल्ली सरकार का है ही नहीं। डॉक्टर और नर्स ने मेहनत करके मौत के आंकड़े को इतना कम रखा हुआ है उसके बाद हम यह वीडियो बनाते हैं कि देखिए लाशें। इससे उनका मनोबल टूटता है।

केजरीवाल आगे बोले कि सब लोग मिलकर देश के लिए काम कीजिए, गंदी राजनीति करना इस समय अच्छी बात नहीं है। गंदी राजनीति से व्यवस्था खराब होती है। जो भी फर्जी वीडियो चल रहे हैं, उन पर सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही इस बात का भरोसा रखिए कि अगर कोई सही वीडियो आएगा तो उस पर कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें