फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arvind Kejriwal: सीएम केजरीवाल ने की नोबेल पुरस्कार की मांग, जानें इसके पीछे क्या बताई वजह

Sun, 25 Feb 2024 05:24 PM IST
श्याम जी. एएनआई, नई दिल्ली

सार

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'लोकसभा चुनाव में आपको दिल्ली से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को वोट देना चाहिए और उन्हें संसद में भेजना चाहिए। इससे दिल्ली के चारों ओर एक सुरक्षा कवच बन जाएगा और कोई भी उपराज्यपाल कुछ नहीं कर पाएगा।
 
विज्ञापन
सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली के लोगों से लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को वोट देने को कहा, ताकि उनकी आवाज संसद में सुनी जा सके और बढ़े हुए पानी के बिल माफ किए जाएं। आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा बढ़े हुए पानी के बिल के खिलाफ आयोजित विरोध प्रदर्शन में बोलते हुए केजरीवाल ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद सरकार चलाने के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन


सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'लोकसभा चुनाव में आपको दिल्ली से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को वोट देना चाहिए और उन्हें संसद में भेजना चाहिए। इससे दिल्ली के चारों ओर एक सुरक्षा कवच बन जाएगा और कोई भी उपराज्यपाल कुछ नहीं कर पाएगा। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि लोकसभा चुनाव के 15 दिनों के भीतर और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों की जीत के बाद आपका पानी का बिल शून्य हो जाएगा।'

इंडिया गठबंधन में सहयोगी आप और कांग्रेस ने दिल्ली के लिए चार-तीन की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया है, जिसके तहत सत्तारूढ़ पार्टी राष्ट्रीय राजधानी की सात संसदीय सीटों में से चार पर चुनाव लड़ेगी। आप नेता ने कहा कि करीब 11 लाख परिवार ऐसे हैं जिन्हें पानी का बढ़ा हुआ बिल मिला है। आप सरकार आपकी सरकार है। अगर भाजपा सत्ता में होती तो उसने पानी की आपूर्ति काट दी होती, जिन लोगों को लगता है कि आपको पानी के बढ़े हुए बिल मिले हैं, आपको उन्हें भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें