अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'नरेंद्र मोदी और भाजपा वाले दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक, सरकारी स्कूल, सरकारी अस्पतालों में आपका मुफ्त इलाज रोकना चाहते हैं और इसलिए उन्होंने मुझे जेल में डाल दिया। मैंने दिल्ली के ढाई करोड़ लोगों की फ्री दवाई का इंतजाम किया, लेकिन इन लोगों ने जेल में मेरी दवाई और इंसुलिन रोक दी। पता नहीं मेरी दवाएं रोककर ये मेरे साथ क्या करना चाहते थे।'
'नरेंद्र मोदी को दिल्ली की महिलाओं की फ्री बस यात्रा से नफरत है। वह इस सुविधा को बंद करना चाहते हैं, लेकिन जब तक केजरीवाल है तब तक कोई भी दिल्ली की महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा को बंद नहीं कर सकता।'
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'अच्छे दिन आने वाले हैं, मोदी जी जाने वाले हैं।'
'हमारी सरकार ने स्कूल ठीक कर दिये, अस्पताल ठीक कर दिये और बिजली ठीक कर दी। अब कानून व्यवस्था ठीक करेंगे। अभी पुलिस वाले आपकी सुनते नहीं हैं, चार जून के बाद आपकी ही सुनेंगे।'
वहीं, सुनीता केजरीवाल ने कहा, '25 मई को बटन झाड़ू का ही दबेगा आप सभी के आशीर्वाद से मेरे पति और आपके प्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज हमारे बीच में हैं। अगर आप चाहते हैं कि ये दो जून के बाद भी जेल ना जाएं तो आप सभी को झाड़ू का बटन दबाना है।'
'अगर मोदी जी सरकार में वापस आये तो ये आरक्षण और सविधान खत्म कर देंगे, जो हमें स्वतंत्रता सेनानियों की कर्बानियों और बाबा साहेब के अथक प्रयासों से मिला है। इसलिए संविधान और आरक्षण बचाने के लिए एक-एक वोट डलवाना है।'
केजरीवाल ने कहा, 'देश की जनता ने प्रधानमंत्री चुना था, लेकिन वह अपना काम छोड़कर थानेदारी कर रहे हैं। सुबह उठकर यही सोचते हैं कि आज इसे गिरफ्तार करना है, उसे गिरफ्तार करना है। प्रधानमंत्री जी, जिस काम के लिए चुने गए थे, वह करो। युवाओं को रोजगार दो, महंगाई कम करो, लेकिन नहीं, ये विपक्ष के नेताओं को गिरफ्तार करने में सारी ताकत लगा रहे हैं।'
शाहदरा के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल अब कोंडली विधानसभा में एक सभा संबोधित कर रहे हैं।