दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रोम से बुलावा आया है। चार सितंबर को रोम के वैटिकन सिटी में मदर टेरेसा को संत की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा और इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दिल्ली के सीएम को आमंत्रित किया गया है।
इस कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री के अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल होंगी। मालूम हो कि नोबेल पुरस्कार विजेता मदर टेरेसा को पोप फ्रांसिस द्वारा संत की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।
4 सितंबर को ही मदर टेरेसा की 19वीं पुण्यतिथि है। 1997 में इसी दिन 87 वर्ष की अवस्था में उनका देहावसान हुआ था। 26 अगस्त 1910 को अल्बानिया में जन्मीं मदर टेरेसा ने कलकत्ता के सेंट मैरी हाईस्कूल में भी शिक्षा ग्रहण की थी।