फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सिविल डिफेंस जवान एसआई बनकर कर रहा था उगाही

Tue, 08 Jun 2021 02:06 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • आरोपी के पास से एसआई का परिचय पत्र भी मिला
  • चेकिंग के दौरान दिल्ली पुलिस के सिपाही ने खोली पोल
  • सीपी चहाते है कि सिविल डिफेंस जवान खाकी न पहनें
विज्ञापन
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार का सिविल डिफेंस का वॉलिंटियर दिल्ली पुलिस का सब-इंस्पेक्टर (एसआई) बनकर उगाही करने में लगा हुआ था। उसके पास से दिल्ली पुलिस का एसआई का फर्जी परिचय पत्र बरामद हुआ है। तिगड़ी थाने में तैनात सिपाही अमित ने पूछताछ की तो आरोपी का भंड़ाफोड़ हो गया। तिगड़ी थाना पुलिस ने आरोपी सिविल डिफेंस वॉलिंटियर संगम विहार निवासी सुनील कुमार(31) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस एसआई के फर्जी परिचय पत्र, वर्दी व उसके परिचय पत्र को बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार आरोपी सुनील कुमार छह जून को बांध रोड, संगम विहार में मास्क नहीं पहनने वालों की चेकिंग कर रहा था। इस समय तिगड़ी थाने में तैनात सिपाही अमित वहां पहुंच गया। अमित को कुछ संदेह हुआ तो उसने सिविल डिफेंस वॉलिंटियर से पूछताछ की। आरोपी ने खुद को दिल्ली पुलिस का सब-इंस्पेक्टर बताया और एसआई का एसआई का फर्जी परिचय पत्र दिखाया। उसके पास आधार कार्ड, डिजास्टर मैनेजमेंट ड्यूटी पास आईकार्ड और सिविल डिफेंस का कार्ड मिला। आरोपी को तिगड़ी थाने ले जाया गया। तिगड़ी थानाध्यक्ष रजनीश चौधरी की देखरेख में एसआई राहुल सोनी की टीम ने सुनील कुमार को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

उसके वह कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं जो उसने पहन रखे थे। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ने 30 जनवरी को एसआई का फर्जी परिचय पत्र एक कैफे से बनवाया था। पुलिस ने कैफे के मालिक को पूछताछ में ले लिया है। आरोपी 30 जनवरी से ही उगाही करने में लगा हुआ था। इससे पहले भी सिविल डिफेंस वॉलिंटियर दिल्ली पुलिस की वर्दी को बदनाम करते हैं। सिविल डिफेंस वॉलिंटियर पुलिसकर्मी बनकर उगाही करते हुए पकड़े जाते रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस नहीं चहाते कि वॉलिंटियर खाकी पहने
दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव नहीं चहाते कि सिविल डिफेंस वॉलिंटियर खाकी वर्दी पहनने। ये वर्दी पुलिसकर्मियों से मिलती-जुलती है। इसका सिविल डिफेंस वॉलिंटियर गलत फायदा उठाते हैं। दिल्ली पुलिस आयुक्त ने हाल ही में सिविल डिफेंस वॉलिंटयर की वर्दी का रंग बदलने को लेकर दिल्ली सरकार के सचिव को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें