फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सीएम आतिशी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, बोलीं- लोगों के कल्याण के लिए उनके समर्थन की आशा

Mon, 30 Sep 2024 10:51 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। आतिशी ने कहा कि वह आशा करती हैं कि दिल्ली के लोगों के कल्याण के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उनका समर्थन करेंगी।
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आतिशी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की - फोटो : X@AtishiAAP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति कार्यालय की तरफ से इस मुलाकात की एक तस्वीर साझा की गई। राष्ट्रपति कार्यालय ने लिखा, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

विज्ञापन


राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री आतिशी ने एक पोस्ट में लिखा, राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति से मुलाकात  की। दिल्ली के लोगों के कल्याण के लिए उनके समर्थन की आशा है। आतिशी ने इस माह के शुरू में अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद दिल्ली की 8वीं मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की थी।
  इससे पहले दिन में सीएम आतिशी ने मानहानि मामले में समन के आदेश को कोर्ट में चुनौती दी थी। इसके बाद विशेष अदालत के न्यायाधीश विशाल गोगने ने सोमवार को शिकायतकर्ता भाजपा नेता प्रवीण शंकर कपूर को उनके खिलाफ मानहानि की शिकायत के संबंध में नोटिस जारी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें