अरविंद केजरीवाल तानाशाह है। उनकी मर्जी के खिलाफ आवाज उठाने वालों को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। पार्टी के अंदर लोकतांत्रिक व्यवस्था कायम नहीं है। यह कुछ ऐसे सवाल है जो आम आदमी पार्टी के पूर्व में रह चुके साथी लगाते रहे है।
मगर इस बार यह आरोप पार्टी के संस्थापक सदस्य योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण ने लगाया है। पीएसी फिर राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर का रास्ता दिखाए जाने के बाद दोनों नेताओं केजरीवाल पर यह आरोप लगाए।
प्रशांत भूषण ने कहा कि केजरीवाल का रवैया तानाशाह जैसा है। उन्होंने सामने आए स्टिंग में जैसा कहा वैसा कर दिखाया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल आवाज उठाने वाले लोगों को दबा देते हैं। यही उनकी कार्यशैली है। योगेंद्र यादव ने कहा कि जिस तरह हमें बिना सुने बाहर का रास्ता दिखाया उससे लोकतंत्र की हत्या हुई। यह सबकुछ केजरीवाल के मौजूदगी में हुई जो स्वराज की बात करते है।