बावजूद इसके आरोपी का दिल नहीं पसीजा। यही नहीं, इस दौरान जब महिला ने अपने बचाव की कोशिश में आरोपी का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ गांव वालों को इसकी भनक लगी और वह मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग महिला के बेटे को बुलाया और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। मेडिकल करवाने के बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने की मुलाकात
दिल्ली महिला आयोग स्वाति मालीवाल और सदस्य वंदना सिंह मंगलवार शाम पीड़िता के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। स्वाति मालीवाल ने बताया कि जब से आयोग के सदस्य को घटना की जानकारी मिली है वह पीड़िता के साथ हैं और उनकी मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छह माह की बच्ची से लेकर 80 साल की बुजुर्ग महिला तक कोई भी सुरक्षित नहीं है। इस उम्र में महिला को प्रताडना सहना पड़ा है। पीड़िता भी लगातार आरोपी को फांसी देने की मांग कर रही हैं। इन घटनाओं को अंजाम देने वाले लोग इंसान नहीं बल्कि जानवर हैं। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि आरोपी को हर हाल में छह माह के भीतर फांसी होनी चाहिए।