फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Bus Marshal: दिल्ली कैबिनेट ने एलजी से की बस मार्शलों की बहाली की सिफारिश, योजना बनाने का किया अनुरोध

Wed, 13 Nov 2024 09:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने सर्वसम्मति से उपराज्यपाल वीके सक्सेना से बस मार्शलों को तत्काल बहाल करने की सिफारिश की है। एलजी से बस मार्शलों के लिए योजना बनाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आतिशी - फोटो : X/AAP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने सर्वसम्मति से उपराज्यपाल वीके सक्सेना से बस मार्शलों को तत्काल बहाल करने की सिफारिश की है। कैबिनेट का कहना है कि बस मार्शलों के लिए योजना बनाना सर्विसेज के साथ कानून-व्यवस्था का मसला है। इस वजह से एलजी से बस मार्शलों के लिए योजना बनाने का अनुरोध किया है। योजना बनने तक बस मार्शलों को 31 अक्तूबर, 2023 से पहले की तरह तुरंत बहाल किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


उपराज्यपाल को सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को बस मार्शल के रूप में इस्तेमाल करने की तत्काल इजाजत देनी चाहिए। वहीं, दिल्ली सरकार का कहना है कि बसों के अंदर महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए बस मार्शल नियुक्त करने का ऐतिहासिक कदम उठाया। इससे यात्रियों को खासकर महिलाओं को छेड़छाड़, अपराध और हिंसा से बचाया जा सके।

मुख्यमंत्री आतिशी ने अपने पत्र में लिखा कि बस मार्शलों को काम पर रखने की प्रक्रिया फिर से शुरू करने के लिए विभाग को कई निर्देश दिए हैं। हालांकि, यह सेवा एलजी के क्षेत्राधिकार में आती है। इस वजह से यह निर्णय उन्हें ही लेना चाहिए। आतिशी ने एलजी से अनुरोध करते हुए कहा कि इस मामले को मानवीय दृष्टिकोण से देखें, क्योंकि इस पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें