गाजियाबाद के खोड़ा में बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। झगड़े में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान एक वयक्ति की मौत हो गई। वहीं, उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
खोड़ा थाना क्षेत्र के इंद्रा विहार मस्जिद के पास दो पक्षों में बाइक खड़ी करने को लेकर बुधवार देर शाम विवाद हो गया। झगड़े में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला कर दिया। चाकूबाजी में घायल हुए रब्बानी मस्जिद चौक निवासी नन्हें (55) की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। वहीं, उनके बेटे 26 वर्षीय सलमान की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे इलाज के लिए दिल्ली स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस बल तैनात है। थाना प्रभारी को गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए हैं।