फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस लड़के के 'डेयर' को अक्षय कुमार ने किया सलाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रियलिटी टीवी स्टार सनम जौहर ने टैलेंट हंट शो ‘डेयर टू डांस’ का पहला सीजन जीत लिया है। लाइफ ओके चैनल पर प्रकाशित होने वाले इस रियलिटी शो की मेजबानी बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने की थी।
विज्ञापन


दिल्ली के 23 वर्षीय जौहर यह रियलिटी शो जीत कर काफी खुश हैं। उन्होंने अपने सह प्रतिभागियों एमिली कैलिओन और कुंवर अमर को मात देते हुए यह खिताब अपने नाम किया।

उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से दर्शकों का दिल जीत लिया। जौहर को पुरस्कार राशि के तौर 25 लाख रुपये मिले। साथ ही एक कार और बाइक के साथ लाइफ ओके चैनल के साथ एक साल का अनुबंध भी मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन

क्या है सनम की सफलता का राज

जौहर ने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं। मैं पहले भी कई रियलिटी शो में हिस्सा ले चुका हूं, लेकिन पहली बार मैंने जीत हासिल की है। मैंने जीत के मजबूत इरादे के साथ ही इस रियलिटी शो में कदम रखा था।’

‘डेयर टू डांस’ दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में शूट किया गया था और इसमें कुल 10 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।


पूरे रियलिटी शो के दौरान उन्हें कई तरह की खतरनाक परिस्थितियों से होकर गुजरना पड़ा। जौहर ने अपनी जीत का श्रेय अक्षय कुमार को दिया। अब वह अभिनय की दुनिया में किस्मत आजमाने की तैयारी में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें