फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी विरोधी गतिविधि के चलते दिल्ली BJP के 30 कार्यकर्ता निकाले गए

Thu, 20 Apr 2017 06:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
bjp - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली में 23 अप्रैल को एमसीडी चुनाव होने हैं। इस बीच दिल्ली बीजेपी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में 30 कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निकाला गया है। 
विज्ञापन


जिन कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई हुई है, उनपर निगम चुनाव के लिए पार्टी के घोषित उम्मीदवारों के खिलाफ काम करने का आरोप है। बता दें कि दिल्ली बीजेपी इसके पहले 21 कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकाल चुकी है।  

बता दें कि एमसीडी चुनाव के लिए बीजेपी ने मौजूदा पार्षदों, उनके रिश्तेदारों और अन्य करीबियों को टिकट नहीं दिया था। पार्टी ने नए और युवा चेहरों पर दांव खेलते हुए नामांकन से कुछ घंटे पहले सभी प्रत्याशियों के नाम सार्वजनिक किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे टिकट की आस लगाए कार्यकर्ता नाराज थे। उनकी गतिविधियों पर आपत्ति जताते हुए पार्टी ने यह कदम उठाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें