फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में शामिल

Thu, 20 Apr 2017 05:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरव‌िंदर स‌िंह लवली - फोटो : ani
विज्ञापन
एमसीडी चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस के बड़े नेता अरविंदर सिंह लवली ने मंगलवार को अमित शाह से मिलने के बाद बीजेपी ज्वाइन कर ली।
विज्ञापन


लवली के भाजपा में शामिल होने की खबरे पिछले कई दिनों से चल रही थीं। उनसे जब भी पूछा जाता तो वो कहते कि कांग्रेस को छोड़ने वालों में लवली का नाम सबसे आखिरी होगा।

कहा जा रहा है कि दिल्ली कांग्रेस के कई बड़े नेता अजय माकन को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से नाराज हैं। एमसीडी चुनाव में प्रचार ना करके भी ये नेता अपनी नाराजगी जता रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि शीला दीक्षित भी इसी बात से नाराज हैं कि आखिर राष्ट्रीय राजनीति से निकालकर अजय माकन को क्यों दिल्ली की राजनीति की बागडोर दी गई। हालां‌क‌ि शीला दीक्ष‌ित ने लवली के बीजेपी में शाम‌िल होने की बात पर कहा है क‌ि आज पार्टी के अच्छे द‌िन नहीं हैं तो इस तरह से पार्टी से जाना पार्टी के साथ गद्दारी है।
विज्ञापन
Congress leader and former Delhi minister Arvinder Singh Lovely joins BJP pic.twitter.com/Vmswc6GBRs — ANI (@ANI_news) April 18, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें