दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक केमिकल फैक्टरी में सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद दमकल की एक-एक कर नौ गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। वहीं दिल्ली में ही विट्ठल भाई पटेल हाउस में आग लग गई, मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं।
आग लगने की यह घटना सुबह करीब 11.30 बजे की है। दमकल वाहन और पुलिस राहत व बचाव कार्य में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। हालांकि यह आग कैसे लगी और इसमें कितने लोग हताहत हुए हैं इसकी कोई सूचना अभी नहीं मिल सकी है।
ग्रेटर नोएडा के सुथियाना गांव के नजदीक एक पेट्रोल पंप के पीछे बने केमिकल के गोदाम में बुधवार दोपहर आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पड़ोस में एक टायर के गोदाम को भी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग की चपेट में आकर वहां खड़ीं दो गाड़ियां भी जल गईं। सुथियाना गांव के नजदीक पेट्रोल पंप के पीछे एक व्यक्ति ने केमिकल का गोदाम बना रखा था। गोदाम में केमिकल से भरे ड्रम रखे हुए थे। पड़ोस में ही पुराने टायरों का एक गोदाम भी था। दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।