दिल्ली विधान सभा के स्पीकर रामनिवास गोयल भी फैजाबाद एक्सप्रेस में सवार थे और वह भी बाल बाल बच गए। दिल्ली विधानसभा के स्पीकर राम निवास गोयल अपने मित्र सतनाम सिंह के साथ लखनऊ जा रहे थे।
हादसे के बाद बोगी से किसी तरह निकले और एनएच 24 पर पहुंचे। वहां से परिचितों से संपर्क कर वापस दिल्ली रवाना हो गए। बोगी में सवार यात्रियों को सकुशल निकलने के बाद ही वह वहां से गए।
घायलों की सूची
फैजाबाद निवासी विवेक, कलीमुल्ला, मोहम्मद दीन, बानो, सकीना, ताबिश, राजकुमार, सहिबा, आबिदा, अंबेडकरनगर के राहुल, अर्जुन, रहूफ, रामचंद्र, लखनऊ निवासी सरस्वती, राहुल, मेरठ निवासी परवेज अग्रवाल, एके गुप्ता, गोंडा निवासी ज्ञानवती, हरेंद्र शुक्ला, ममता, पीएन शुक्ला, शाहजहांपुर निवासी रामचंद्र, रेवती, सिंभावली निवासी राजकुमार, बसती निवासी मेंहदी हसन आदि शामिल हैं।