आनंद विहार इलाके में रविवार दोपहर बेलगाम चार्टर्ड बस ने स्कूटर सवार बुजुर्ग नाना व चार साल के मासूम नाती को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों को अलग-अलग अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
मृतकों की शिनाख्त श्रीचंद (63) और तृप्त मिग्नानी (4) के रूप में हुई है। हादसे के बाद चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बस को कब्जे में लेकर पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक श्रीचंद परिवार के साथ सी-64, घरोंदा अपार्टमेंट, आनंद विहार में रहते थे। श्रीचंद आरबीआई से रिटायर अधिकारी थे। इनकी बेटी अपने पति सुमित के साथ चेन्नई में रहती है।