फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patparganj Elections 2020 Live: पटपड़गंज में शुरूआत से ही सिसोदिया आगे, पहुंचे मतगणना केंद्र

Tue, 11 Feb 2020 10:04 AM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

दिल्ली की पटपड़गंज विधानसभा सीट उन सीटों में से एक है, जिसपर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। यहां से दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया वर्तमान विधायक हैं। इस बार आम आदमी पार्टी की ओर से एक बार फिर मनीष सिसोदिया मैदान में हैं, जबकि उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने रवि नेगी और कांग्रेस ने लक्ष्मण रावत को उतारा है। सुबह आठ बजे से पटपड़गंज सीट पर मतगणना शुरू होने चुकी है। यहां एक साथ पढ़ें पटपड़गंज विधानसभा सीट के बारे में पल पल की अपडेट-
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 लाइव वोटिंग अपडेट: पटपड़गंज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:02 AM, 11-Feb-2020

मनीष सिसोदिया को अबतक 3846 वोट

चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक अबतक मनीष सिसोदिया को 3846 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी रवि नेगी को 3734 मत मिले हैं।दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम के ताजा अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें

 

09:24 AM, 11-Feb-2020

आप कार्यालय में नारेबाजी शुरू

शुरूआती रुझानों में आम आदमी पार्टी की लगातार और तेज बढ़त को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के दफ्तर में खुशियां मनानी शुरू कर दी। आप कार्यालय में जमकर नारेबाजी हो रही है। 

09:18 AM, 11-Feb-2020

आप को मिलेगी प्रचंड जीत: संजय सिंह

सभी सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। इसी बीच आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने लोगों से अपील की है कि अंतिम नतीजों का इंतजार करें। आम आदमी पार्टी प्रचंड जीत हासिल करने जा रही है।
 

विज्ञापन
08:50 AM, 11-Feb-2020

आप-भाजपा प्रत्याशी पहुंचे मतगणना केंद्र

वोटों की गिनती के बीच पटपड़गंज से आप उम्मीदवार मनीष सिसोदिया और भाजपा प्रत्याशी रवि नेगी अक्षरधाम स्थित मनगणना केंद्र पहुंचे।

08:41 AM, 11-Feb-2020

सुबह आठ बजे से शुरू हुई गिनती में आधे घंटे से भी ज्यादा बीत चुके हैं और यहां से मनीष सिसोदिया लगातार आगे चल रहे हैं।

विज्ञापन
08:09 AM, 11-Feb-2020

मतगणना शुरू- सिसोदिया आगे

सुबह आठ बजे ही दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती दौर में यहां से मनीष सिसोदिया सबसे आगे चल रहे हैं।

07:59 AM, 11-Feb-2020

हमें जीत का भरोसा है: सिसोदिया

मतगणना शुरू होने से पहले मनीष सिसोदिया ने अपने आवास में पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि हमे भरोसा है कि आज जीत हमारी ही होगी, क्योंकि हमने पिछले पांच साल में लोगों के लिए काम किया है।

07:08 AM, 11-Feb-2020

Patparganj LIVE: पटपड़गंज में शुरूआत से ही सिसोदिया आगे, पहुंचे मतगणना केंद्र

मनीष सिसोदिया ने किया ट्वीट

सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होनी है और सात बजे के करीब पटपड़गंज से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर भगवान से प्रार्थना की है। उन्होंने मंत्रोच्चारण करते हुए लिखा, "ॐ असतो मा सद्गमय। तमसो मा ज्योतिर्गमय। मृत्योर्मामृतं गमय।। हे ईश्वर! हमको असत्य से सत्य की ओर ले चलो। अंधकार से प्रकाश की ओर ले चलो। मृत्यु से अमरता के भाव की ओर ले चलो।"

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें