फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Elections 2020: अब दिल्ली के स्कूल-मदरसों में जरूरी हो हनुमान चालीसा का पाठ: कैलाश विजयवर्गीय

Wed, 12 Feb 2020 12:16 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली में चुनाव भले ही खत्म हो गए हों, लेकिन 'हनुमान' पर चल रही राजनीतिक उठा-पटक अबतक शांत नहीं हुई है। हनुमान चालीसा को लेकर शुरू हुआ विवाद अब भी शांत नहीं हुआ है। भाजपा की हार के बाद बुधवार सुबह भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अरविंद केजरीवाल को जीत की बधाई देते हुए एक बार फिर हनुमान जी को बीच में लेकर आ गए। 

विज्ञापन




उन्होंने ट्वीट किया कि, 'अरविंद केजरीवाल जी को जीत की बधाई! निश्चित ही जो हनुमानजी की शरण में आता है उसे आशीर्वाद मिलता है। अब समय आ गया है कि हनुमान चालीसा का पाठ दिल्ली के सभी विद्यालयों, मदरसों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों में भी जरूरी हो। बजरंगबली की कृपा से अब 'दिल्लीवासी' बच्चे क्यों वंचित रहें।

बता दें कि एक न्यूज चैनल में साक्षातकार के दौरान अरविंद केजरीवाल ने हनुमान चालिसा गाकर सुनाया था, जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता उनपर चारों ओर से हमलावर हो गए हैं। कपिल मिश्रा ने भी इसे लेकर केजरीवाल पर निशाना साधा था। 
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया था कि केजरीवाल हनुमान चालीसा पढ़ने लगे हैं, अभी तो ओवैसी भी हनुमान चालीसा पढ़ेगा। ये हमारी एकता की ताकत है। ऐसे ही एक रहना है। इकट्ठा रहना है। एक होकर वोट करना है। कपिल मिश्रा ने आगे लिखा कि हम सबकी एकता से 20 प्रतिशत वाली वोट बैंक की गंदी राजनीति की कब्र खुदकर रहेगी।

इससे पहले किराड़ी में एक जनसभा में मुख्यमंत्री योगी ने कहा था कि अभी तो केजरीवाल जी ने हनुमान चालीसा पढ़नी शुरू की है, आप देखना आगे-आगे क्या होता है। ओवैसी भी एक दिन हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ता दिखाई देगा। 
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें