फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2020: भाजपा पर बरसे केजरीवाल, कहा- उन्हें हनुमान चालीसा पढ़वाकर ही रहूंगा

Thu, 06 Feb 2020 01:57 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव: अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन
दिल्ली में बढ़ी चुनावी सरगर्मी के बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर नजर आए। केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए अमित शाह समेत तमाम नेताओं को आड़े हाथों लिया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वाले फर्जी हिंदू हैं। उन्हें हनुमान चालीसा नहीं आती, गीता नहीं आती। मैं भाजपा वालों को हनुमान चालीसा पढ़वाकर रहूंगा। इससे शांति मिलती है, संयम आता है। हनुमान चालिसा पढ़ने से उन्हें भी शांति मिलेगी।
 


उन्होंने कहा कि मेरे जैसे छोटे आदमी को हराने के लिए भाजपा ने धुरंधर बुलाए। देश में काम की राजनीति पर वोट होगा। इन्हें डर है कि काम की राजनीति अगर फैलती गई तो कांग्रेस और भाजपा की धर्म की राजनीति खत्म हो जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि उन्हें सिर्फ शाहीनबाग और हिंदू मुस्लिम दिख रहा है। मैं स्कूल और अस्पताल बनाना चाहता हूं, ये देश को 200 साल पीछे ले जाएंगे। 
विज्ञापन


टीवी पर भी बस यही चल रहा है कि शूटर(शाहीन बाग में गोली चलाने वाया युवक) आम आदमी पार्टी का है, फिर भी लोग केजरीवाल को वोट देने की बात कर रहे हैं। इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के संजय सिंह को गिरफ्तार कर 20 साल के लिए जेल भेजा जाए।

भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार के साथ खुली बहस की चुनौती को लेकर उन्होंने कहा कि गीता में लिखा है कि एक सच्चा हिंदू बहादुर होता है, वो कभी मैदान छोड़कर भागता नहीं। मैंने अमित शाह को खुली बहस की चुनौती दी, लेकिन वो मैदान छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें