फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi election 2020: दिल्ली चुनाव में अकाली दल और भाजपा फिर आए एक साथ

Wed, 29 Jan 2020 05:21 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 - फोटो : ANI
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा फिर एक साथ आ गए हैं। आज भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के बीच मुलाकात में ये फैसला हुआ। दोनों नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस में इसका एलान किया।
विज्ञापन

 

जेपी नड्डा ने में कहा कि मोदी जी के हाथ मजबूत करने के लिए दोनों साथ हैं। दिल्ली में सिख भाइयों का हमें समर्थन मिलेगा। भाजपा ने दिल्ली में सिख भाइयों के लिए हरसंभव काम किया है। चाहे वो सिख दंगों की फाइल दोबारा खुलवाने का मामला हो। मैं सुखबीर सिंह बादल जी का आभार जताता हूं।  

बादल बोले, भावनाओं से बंधा हुआ गठबंधन

वहीं, सुखबीर बादल ने कहा कि हमारा राजनीतिक गठबंधन नहीं, बल्कि भावनाओं से बंधा हुआ गठबंधन है। ये गठबंधन शांति, भविष्य और पंजाब व देश की भलाई के लिए है। कुछ गलतफहमियां थीं जिन्हें आपसी सहमति से दूर कर लिया गया है।       
विज्ञापन




अकाली दल सीएए मुद्दे पर मोदी सरकार से विरोध जताते हुए चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया था। बता दें कि दोनों दल पंजाब में साथ मिलकर चुनाव लड़ते हैं और अकाली दल एनडीए का महत्वपूर्ण सहयोगी भी है। ऐसे में दिल्ली चुनाव से अकाली दल की दूरी ने कई सवालों को जन्म दिया था। 
विज्ञापन

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें