फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Elections 2020: ओखला में भिड़ेंगे पुराने प्रत्याशी, चुनाव से ज्यादा सीएए-एनआरसी की चर्चा

Fri, 24 Jan 2020 04:21 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: ओखला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली की बहुचर्चित विधानसभा सीटों में से एक ओखला में इन दिनों चुनाव से ज्यादा नागरिकता कानून, एनपीआर और एनआरसी की चर्चा है। मुस्लिम बहुल्य इस सीट पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने समीकरण के हिसाब से मुस्लिम उम्मीदवार को ही खड़ा किया है, जबकि भाजपा ने विरोधाभासी माहौल में भी गैर मुस्लिम उम्मीदवार पर ही दांव लगाया है।

विज्ञापन


इस सीट को कभी कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता था। कांग्रेस के परवेज हाशमी ओखला से जीत कर चार बार विधायक बने, लेकिन बाटला हाउस एनकाउंटर के बाद यहां की हवा बदल गई। लोगों में कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश भर गया और इसके साथ ही केजरीवाल उन्हें बेहतर विकल्प के तौर पर नजर आने लगे। इसका असर यह हुआ कि 2015 के चुनाव में यहां हाशमी को हार का सामना करना पड़ा। 

इनके बीच होगी टक्कर

पार्टी उम्मीदवार 2020 उम्मीदवार 2015
आप अमानतुल्लाह खान अमानतुल्लाह खान
भाजपा ब्रह्म सिंह ब्रह्म सिंह
कांग्रेस परवेज हाशमी आसिफ मोहम्मद खान


इस बार आम आदमी पार्टी ने पिछली बार के विजेता और वर्तमान विधायक अमानतुल्लाह खान को फिर से टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने परवेज हाशमी पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें खड़ा किया है। भाजपा ने ओखला से ब्रह्म सिंह पर दांव लगाया है। 

विज्ञापन


पिछली बार यहां से आप के अमानतुल्लाह खान ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की थी। वहीं दूसरे नंबर पर भाजपा के ब्रह्म सिंह थे। कांग्रेस उम्मीदवार आसिफ मोहम्मद खान को मात्र 20 हजार वोट ही मिल पाए थे।

विज्ञापन

2015 के नतीजे
 
पार्टी उम्मीदवार वोट
आप अमानतुल्लाह खान 1,04,271
भाजपा ब्रह्म सिंह 39,739
कांग्रेस आसिफ मोहम्मद खान 20,135

ओखला में हाशमी की अपनी एक टीम है। मुस्लिम मतों पर पकड़ होने के साथ-साथ गैर मुस्लिम आबादी के बीच भी हाशमी अच्छे खासे लोकप्रिय हैं। वहीं ओखला में इस बार का मुकाबला भाजपा के बढ़ते ग्राफ के कारण भी दिलचस्प बन गया है। 

एक तरफ आप के अमानतुल्लाह खान और कांग्रेस के परवेज हाशमी के बीच मुस्लिम वोटों में बंटवारा होगा, तो वहीं दूसरी ओर परवेज हाशमी अपनी लोकप्रियता के कारण हिंदू वोटों में सेंधमारी करेंगे, जिसपर ब्रह्म सिंह निशाना साधना चाह रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें