इसके बाद शाहीन बाग के नाराज प्रदर्शनकारियों ने इलाके की सभी दुकानों को जबरन बंद कराना शुरू कर दिया। लोगों का हुजूम देखकर दुकानदारों ने दुकानें बंद करने में ही भलाई समझी। दोपहर 3 बजे के बाद हालात सामान्य होने के बाद कुछ दुकानें दोबारा खुल गईं। वहीं, पुलिस की कार्रवाई के बाद मंच से ठेले हटाने की अपील की गई। मंच संचालकों ने कहा कि यह मेला नहीं है, जो यहां ठेले लगाए जा रहे हैं।
पीएम और गृृृह मंत्री के खिलाफ नारे
शाहीन बाग प्रदर्शन के मंच से शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर नारे लगे और अभद्र टिप्पणियां की गईं। प्रदर्शनकारियों ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को उनके बयानों पर रोगी बाबा तक कह दिया।