फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zubair Arrested: स्पेशल सेल ने ऑल्ट न्यूज के को-फाउंडर मो. जुबैर को किया गिरफ्तार, एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया

Tue, 28 Jun 2022 12:19 AM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली

सार

ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को एक समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
मोहम्मद जुबैर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने ऑल्ट न्यूज के को-फाउंडर मोहम्मद जुबैर को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। जुबैर को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की एक दिन की पुलिस रिमांड की अर्जी मंजूर कर ली है। जुबैर पर धर्म विशेष की भावनाएं भड़काने का आरोप है। उनके खिलाफ पिछले सप्ताह मामला दर्ज किया गया था। आईएफएसओ के पुलिस अधिकारियों का कहना था कि आरोपी पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है।

विज्ञापन




विशेष धर्म का जानबूझकर अपमान करने का आरोप 
स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ट्विटर हैंडल से जून महीने में शिकायत मिलने के बाद मोहम्मद जुबैर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि मोहम्मद जुबैर ने एक विशेष धर्म के भगवान की जानबूझकर अपमान करने के उद्देश्य से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट की थी। उनके ट्वीट को री-ट़्वीट किया जा रहा था। उनके अनुयायियों व सोशल मीडिया संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर ट्वीट को फैलाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सोमवार को मोहम्मद जुबैर को पूछताछ के लिए द्वारका स्थित आईएफएसओ के कार्यालय बुलाया गया था। पूछताछ में उनके ट्वीट को आपत्तिजनक पाया गया। उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 (ऐसा कार्य जिससे माहौल बिगडने और उपद्रव होने की आशंका हो) और धारा 295 (किसी समाज द्वारा पवित्र माने वाली वस्तु का अपमान करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी न पूछताछ में सहयोग कर रहा है और न ही अपना मोबाइल व लैपटॉप दे रहा है। मोबाइल व लैपटॉप की जांच के बाद पता लगेगा कि आरोपी ने विवादास्पद ट्वीट कब किया था और अभी तक कितने ट्वीट किए हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोहम्मद जुबैर की गिरफ्तारी की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा की नफरत, कट्टरता और झूठ को बेनकाब करने वाला हर व्यक्ति उनके लिए खतरा है। सच की एक आवाज को गिरफ्तार करने से एक हजार और आवाजें उठेंगी। सच्चाई की हमेशा निरंकुशता पर हमेशा विजय होती है।’’

Trending Videos
विज्ञापन

मोहम्मद जुबैर के गिरफ्तार होने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की मानों बाढ़ सी गई है, यूजर उनकी गिरफ्तारी पर खुलकर मीम्स बना रहे हैं। इस बीच इंस्टाग्राम भी डाउन हो गया। देखें कुछ मजेदार मीम्स...





और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें