फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in India: कोरोना का उछाल, करीब छह फीसदी तक पहुंची संक्रमण दर, पिछले एक दिन में 5.62 फीसदी सैंपल मिले पॉजिटिव

Mon, 27 Jun 2022 10:51 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश में पिछले एक दिन में 17,073 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ ही कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 4,34,07,046 हो गई। इस दौरान अलग-अलग राज्यों में 21 मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई-फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंद गति के साथ कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। एक ओर असम, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना की संक्त्रस्मण दर भी करीब छह फीसदी तक पहुंच गई है। बीते एक दिन में ही 5.62 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं जिसे दैनिक संक्रमण दर कहा जाता है।

विज्ञापन


सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश में पिछले एक दिन में 17,073 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ ही कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 4,34,07,046 हो गई। इस दौरान अलग-अलग राज्यों में 21 मरीजों की मौत हुई है। साथ ही 15,208 मरीजों को छुट्टी दी गई। देश में अब तक कोरोना संक्रमण से 5,25,020 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 4,27,87,606 मरीज ठीक भी हुए हैं।

बहरहाल, देश में संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ ही सक्रिय मरीज भी लगातार बढ़ रहे हैं। मौजूदा समय में 94,420 सक्रिय मरीज उपचाराधीन हैं जिनका घर या फिर अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अगर कुल मामलों की तुलना करें तो देश में सक्रिय मरीजों की दर 0.22 फीसदी है। वहीं रिकवरी दर 98.57 फीसदी पर स्थिर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

139 दिन बाद पांच फीसदी पार संक्रमण दर

आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे की अवधि में सक्रिय मामलों की संख्या में 1,844 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई। इनके अलावा दैनिक सकारात्मकता दर 5.62 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 3.39 प्रतिशत दर्ज की गई। 139 दिनों के अंतराल के बाद दैनिक सकारात्मकता 5 प्रतिशत को पार कर गई। देश में कोरोना की मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत दर्ज की गई।

बीते दिन इन राज्यों में हुईं मौतें

मंत्रालय ने जानकारी दी है कि बीते एक दिन में केरल में कोरोना के छह संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। वहीं महाराष्ट्र के पांच, दिल्ली के चार, गोवा और पंजाब के दो-दो और जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश में एक-एक मरीज की मौत हुई।

ज्यादा संक्रमण के बाद भी जांच कम

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से तय मानक की तुलना में कोरोना की संक्रमण दर अब आगे निकल गई है। इसके बाद भी राज्यों में जांच का स्तर नहीं बढ़ रहा है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार अगर कोरोना की दैनिक या फिर साप्ताहिक संक्त्रस्मण दर पांच फीसदी या फिर उससे अधिक होती है तो यह स्थिति चिंताजनक मानी जाती है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते एक महीने में राज्यों को पांच बार अलग अलग बैठक में निर्देश दिए गए हैं। बावजूद इसके कोरोना की दैनिक जांच तीन से चार लाख के बीच दर्ज की जा रही है। बीते दिन 3.03 लाख सैंपल की जांच हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें