फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीवालों को मिल रही तरोताजा हवा, बीते डेढ़ माह में वायु की गुणवत्ता रही संतोषजनक

Sun, 15 Sep 2019 01:07 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Delhi air - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्लीवालों की सेहत के लिए पिछला करीब डेढ़ महीना काफी बेहतरीन रहा। इस दौरान अधिकतर दिनों में वायु की गुणवत्ता संतोषजनक स्तर पर थी। खास बात यह कि 46 दिनों में एक दिन भी ऐसा नहीं रहा, जिसमें हवा खराब हुई हो। विशेषज्ञ इसके पीछे की वजह मानसूनी बारिश को बता रहे हैं।  

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त के पूरे महीने में भी वायु की गुणवत्ता बेहतर रही। एक भी दिन ऐसा नहीं रहा, जिसमें खराब स्तर पर पैमाना पहुंचा हो। सितंबर के पहले 14 दिनों का आंकड़ा भी कमोवेश पिछले महीने सरीखा रहा। 

इस दौरान बीच के पांच दिनों में औसत स्तर पर गई। नौ दिनों तक वायु गुणवत्ता सूचकांक संतोषजनक रिकार्ड किया गया। सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन भी बेहतर रहेंगे। इसके बाद इसमें गिरावट आने का अंदेशा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः ऑड-ईवन पर सियासत तेज, भाजपा-कांग्रेस ने आप पर चलाए तीर 

वायु प्रदूषण पर काम करने वाली संस्था इकोस्फेयर के प्रशांत गुंजन बताते हैं कि मानसून की वजह से इस समय दिल्ली-एनसीआर को वायुमंडल साफसुथरा है। जबकि दूसरे राज्यों से दिल्ली पहुंचने वाली हवाएं भी प्रदूषित नहीं हैं। दोनों के मिश्रित असर से प्रदूषण में गिरावट दर्ज की गई। मानसून के दौरान हालात कमोवेश ऐसे ही बने रहेंगे। अक्तूबर के बाद एक बार फिर हवा की गुणवत्ता में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन


सितंबर के 14 दिनों में वायु की गुणवत्ता
9 दिन: संतोषजनक मानक 51-100
5 दिन: औसत, मानक 101-150

अगस्त माह में वायु की गुणवत्ता
2 दिन: अच्छी, मानक 50 से नीचे
20 दिन: संतोषजनक मानक 51-100
9 दिन: औसत, मानक 101-150

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में इस वाहन का क्यों कटा 2 लाख का चालान? वजह कर देगी हैरान

सीपीसीबी का अगले तीन दिनों का अनुमान
सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि रविवार को भी वायु की गुणवत्ता में कोई खास बदलाव नहीं होगा। वायु की गुणवत्ता संतोषजनक स्तर पर रहेगी। सोमवार को इसमें मामूली गिरावट आ सकती है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें