फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूसू चुनाव: परिणाम के बाद चलती कारों के बोनट-छत पर चढ़कर छात्रों ने मचाया हुड़दंग, कटेगा चालान

Sun, 15 Sep 2019 12:58 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डूसू चुनाव परिणाम के बाद छात्रों ने मचाया हुड़दंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद शुक्रवार शाम को जीते हुए प्रत्याशियों के समर्थकों ने जमकर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाईं। इससे संबंधित एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें प्रत्याशियों के समर्थक दिल्ली विश्वविद्यालय के आसपास करीब तीन घंटे तक कारों में सवार होकर हुड़दंग मचाते रहे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास नहीं किया। 

विज्ञापन


कुछ हुड़दंगी चलती कारों के बोनट व छत पर सवार थे, तो कुछ खिड़की से बाहर निकलकर नारेबाजी करते दिखे। वीडियो के संज्ञान में आने के बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने हुड़दंग में शामिल कार का चालान करने का आश्वासन दिया है, जबकि स्थानीय पुलिस को इस बाबत कोई शिकायत नहीं मिली है।

ये भी पढ़ेंः डूसू के विजयी छात्र नेताः किसी को बॉडी बिल्डिंग का शौक तो किसी को राजनीति का
विज्ञापन


वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि सात कारों का काफिला मौरिस नगर व रूपनगर थाने के पास से गुजरा, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई करना उचित नहीं समझा। कारों पर छात्र संघ चुनाव से संबंधित पोस्टर लगे थे। हुड़दंगी मुखर्जी नगर चौक पर कारों को रोककर डांस कर रहे थे, जबकि पीछे का ट्रैफिक रुका हुआ था। 
विज्ञापन


जीत का जश्न ऐसा था कि हुड़दंगी हाथों में बैनर लेकर कार की छत पर खड़े हो गए और जोर-जोर से नारे लगाने लगे। हुड़दंगियों ने अपनी कारों को कई जगहों रोककर हंगामा किया। फिर यू-टर्न लेकर गलत दिशा से चले गए। हंगामे के दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें