फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: धूल भरी आंधी से जहरीली हुई हवा, 278 दर्ज किया गया AQI; रविवार को मध्यम श्रेणी में पहुंचने की संभावना

Fri, 16 May 2025 06:55 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली

सार

सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में दिल्ली के बाद गुरुग्राम की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 267 दर्ज किया गया, जोकि खराब श्रेणी है। वहीं, ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई सबसे कम दर्ज हुआ। 
विज्ञापन
धूल भरी आंधी से जहरीला हुई हवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में चली धूल भरी आंधी से हवा जहरीला हो गई है। ऐसे में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब श्रेणी में बरकरार है। शुक्रवार को एक्यूआई 278 दर्ज किया। इसमें बृहस्पतिवार की तुलना में 14 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। 

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि रविवार को हवा मध्यम श्रेणी में पहुंचने की संभावना है। ऐसे में लोगों को प्रदूषित हवा से राहत मिलेगी। शुक्रवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। शनिवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती है। रविवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 18 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने का अनुमान है। 

यह भी पढ़ें: Delhi-NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, फरीदाबाद में तेज हवा से गिरे पेड़; गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, सोमवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती है। सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में दिल्ली के बाद गुरुग्राम की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 267 दर्ज किया गया, जोकि खराब श्रेणी है। वहीं, ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई सबसे कम दर्ज हुआ। यहां सूचकांक 191 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी में है। इसके अलावा, नोएडा में 240 और गाजियाबाद में 227 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें