फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: राजधानी में पकड़े गए 13 बांग्लादेशी नागरिक, बिना वैध दस्तावेजों के रहने का आरोप

Fri, 16 May 2025 01:52 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली

सार

पुलिस की अपराध शाखा ने राष्ट्रीय राजधानी में अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से बांग्लादेशी पहचान दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
बांग्लादेशी नागरिक पकड़े - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने औचंदी गांव से 13 बांग्लादेशी नागरिकों को बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रहने के आरोप में हिरासत में लिया है। उनके पास से बांग्लादेशी पहचान दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

 

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया कि पुलिस टीम को 13 मई को सूचना मिली कि कुछ बांग्लादेशी अवैध अप्रवासी दिल्ली के औचंदी गांव में रहने की जगह की तलाश कर रहे हैं। टीम ने घेराबंदी कर औचंदी से 13 बांग्लादेशी अवैध अप्रवासियों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने बांग्लादेश से होने और भारत में रहने के लिए उचित दस्तावेज़ों की कमी की बात स्वीकार की। 

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों के नाम
मोहम्मद रफीकुल, खोटेजा बेगम पत्नी मोहम्मद रफीकुल, मोहम्मद अनवर हुसैन, मोहम्मद अमीनुल इस्लाम, ज़ोरिना बेगम पत्नी मोहम्मद अनवर हुसैन, अफरोजा खातून पत्नी मोहम्मद अमीनुल इस्लाम, मोहम्मद खाखोन, हसना पत्नी मोहम्मद खाखोन के अलावा 5 नाबालिग बच्चें है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें