फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली:  पिछले 24 घंटों में वायु गुणवत्ता सूचकांक में 61 अंकों की बढ़ोत्तरी, स्मॉग की चादर में लिपटा रहा एनसीआर

Sat, 12 Dec 2020 09:01 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में प्रदूषण फिर बढ़ा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

प्रदूषण के स्तर में हुए इजाफे की वजह से दिल्ली- एनसीआर शनिवार को स्मॉग की चादर में लिपटा रहा। वहीं, एनसीआर में शामिल गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा ने एक बार फिर बहुत खराब श्रेणी का आंचल छोड़कर गंभीर श्रेणी का दामन थाम लिया। 

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शनिवार को राजधानी के वायु गुणवत्ता सूचकांक में 61 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई इस कड़ी में यह 356 दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले यह 295, बृहस्पतिवार को 284, बुधवार को 358, मंगलवार को 389, सोमवार को 400, रविवार को 389, शनिवार को 404, शुक्रवार को 348, बुधवार को 373, मंगलवार को 367 व सोमवार को 318 दर्ज किया गया था। 

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु मानक संस्था सफर के अनुसार, शनिवार को हवा की गति धीमी रही है। वहीं, तापमान में नमी अधिक होने की वजह से कोहरे को उत्पन्न होने में मदद मिली है हालांकि, अधिक नमी के कारण प्रदूषित तत्वों ने स्मॉग का काम भी किया है। वहीं, रविवार तक हवा का स्तर बहुत खराब श्रेणी में उच्चतम स्तर पर पहुंचने की संभावना भी बनी हुई है।
विज्ञापन


सफर के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदूषण के लिए जिम्मेदार तत्व पीएम 2.5 व पीएम10 के स्तर में भी अधिक इजाफा हुआ है। इस कड़ी में पीएम 10 का स्तर 306 और पीएम 2.5 का स्तर 177 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया है, जबकि इससे एक दिन पहले पीएम 2.5  का स्तर 122 और पीएम 10 का स्तर 265 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया था। पीएम 10 का स्तर 100 व पीएम 2.5 का स्तर 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से कम होने पर सुरक्षित माना जाता है।

गौरतलब है कि 1 दिन पहले ही सफर ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से वातावरण में नमी अधिक होने के कारण 2 दिनों के भीतर अधिक स्मॉग होने की संभावना जताई थी। 

उधर, बहुत खराब श्रेणी से खराब श्रेणी के बीच सफर कर रही एनसीआर के शहरों की हवा में शामिल गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। इसके अलावा नोएडा और फरीदाबाद की हवा बहुत खराब और गुरुग्राम की हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। 
विज्ञापन


दिल्ली- एनसीआर के आंकड़े
गाजियाबाद    415
ग्रेटर नोएडा   404
गुरुग्राम        296 
नोएडा         393 
फरीदाबाद  348

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें