भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक सोमवार को औसतन छह से 16 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली। वहीं, मंगलवार को हवा उत्तर से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की गति छह से 12 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है।
बुधवार को हवा दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पश्चिम दिशा से चल सकती है। हवा की गति 16 से 22 किमी रहने के आसार हैं। बृहस्पतिवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से चलेंगी। इस दौरान हवा की गति 20 से 22 किमी प्रति घंटे रहने की उम्मीद है।
गुरुग्राम की हवा रही सबसे अधिक प्रदूषित
सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में गुरुग्राम का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया। यहां एक्यूआई 248 रहा, यह खराब श्रेणी है। ग्रेटर नोएडा में 240, गाजियाबाद में 231, नोएडा में 230, फरीदाबाद में 230 एक्यूआई दर्ज किया।