फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की हवा बेहद खराब: 26 इलाकों में AQI 300 पार, अगले तीन दिन सांसों पर संकट; NCR में गुरुग्राम सबसे दूषित

Fri, 15 Dec 2023 09:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi Air Pollution: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली में शुक्रवार को 26 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें पटपड़गंज में सबसे अधिक सूचकांक दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
बेहद खराब श्रेणी में रही दिल्ली की हवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हवा की दिशा बदलने से प्रदूषण में मामूली सुधार दर्ज किया गया, पर 26 इलाकों में हवा बेहद खराब व सात इलाकों में खराब श्रेणी में रही। शुक्रवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 323 दर्ज किया, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। यह गुरुवार के मुकाबले तीन सूचकांक कम है। एनसीआर में दिल्ली की हवा सबसे अधिक प्रदूषित दर्ज की गई। दिल्ली की हवा समग्र रूप से बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। कमोबेश सोमवार तक हवा बेहद खराब श्रेणी में रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
Trending Videos

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, शुक्रवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम से उत्तर दिशा की ओर से चलीं। इस दौरान हवा की गति चार से आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रही। शनिवार को हवाएं पश्चिम से उत्तर-पश्चिम से पश्चिम दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति चार से आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रहने के आसार है। वहीं, सुबह के समय धुंध व कोहरा छाए रहने की आशंका है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। रविवार को हवा उत्तर से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की चाल चार से आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। सोमवार को हवा उत्तर से उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने की आशंका है। इस दौरान हवा की गति आठ से 20 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की उम्मीद है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी।

26 इलाकों में हवा रही बेहद खराब श्रेणी में
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली में शुक्रवार को 26 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें पटपड़गंज में सबसे अधिक सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 388 रहा। नेहरू नगर में 378, बवाना में 376, शादीपुर में 375, पंजाबी बाग में 355 व एनएसआईटी द्वारका में 350 सूचकांक दर्ज किया गया। जोकि बेहद खराब श्रेणी है। साथ ही, सात इलाकों में हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें डीटीयू में 289, नजफगढ़ में 283, श्री अरबिंदो मार्ग में 277, आया नगर व दिलशाद गार्डन में 256, लोदी रोड में 253 व सीरीफोर्ट में 250 सूचकांक दर्ज किया गया।
विज्ञापन

एनसीआर में गुरुग्राम की हवा सबसे कम प्रदूषित
सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 274 रहा, जोकि खराब श्रेणी है। दिल्ली में 323, नोएडा में 299, फरीदाबाद में 297, गाजियाबाद में 294 व ग्रेटर नोएडा में 294 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें